SBI bank on Ara Jail Road: घटना सोमवार की बताई जा रही है। सूचना पाकर स्थानीय थाना जेल रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा में पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी।
- हाइलाइट: SBI bank on Ara Jail Road
- आर्मी सूबेदार के पास रहे बैग से उचक्कों ने उड़ाया डेढ़ लाख रुपये
- घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- भुक्तभोगी द्वारा टाउन थाना में चार अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी
- टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित एसबीआई बैंक में सोमवार की दोपहर घटी घटना
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित एसबीआई बैंक के शाखा में आर्मी सूबेदार के द्वारा निकासी कर बैग में रखें पैसे में से उचक्को ने डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिये। घटना सोमवार की बताई जा रही है। सूचना पाकर स्थानीय थाना जेल रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा में पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी।
SBI bank on Ara Jail Road : सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
वहीं पुलिस द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया। वही इस घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि बैंक में भुक्तभोगी ढाई लाख रुपये की निकासी करने के बाद लाल टी-शर्ट पहने कुर्सी पर बैठे थे और बैग को टेबल पर रखे हुए है। तभी दो अज्ञात व्यक्ति आकर उन्हें घेर लेते है, उसके बाद उनके बैग से पैसा निकाल भाग निकलते है।
इस संबंध में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी स्वामीनाथ तिवारी के पुत्र सह आर्मी सूबेदार के द्वारा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि सोमवार को जेल रोड स्थित एसबीआई बैंक में पैसा निकालने के लिए दो से ढाई बजे के बीच गए थे।
वहां पर उन्होंने ढाई लाख रुपये की निकासी की और अपने बैग में रख लिया। उसके बाद में कुर्सी पर बैठ बैग को टेबल रख दिया। उसी समय दो अज्ञात लड़के उनके पास आए उनके बैग में रखे ढाई लाख रुपये में से डेढ़ लाख रुपये उड़ा ले गए। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

