Lok nayak Jayaprakash Narayan आरा। लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 124 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जयप्रकाश स्मारक, कलक्ट्री तालाब पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय “आज, लोक नायक जयप्रकाश की प्रासंगिकता” था। अध्यक्षता जेपी सेनानी एवं पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर एवं संचालन रंगकर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने किया।
मुख्य वक्ता जेपी सेनानी सुशील तिवारी और प्रो. विश्वनाथ चौधरी थे। मुख्य वक्ता सुशील तिवारी ने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हजारीबाग जेल की चारदीवारी फांदकर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। इसके बाद 1974 के छात्र आंदोलन का कुशल नेतृत्व करते हुए उन्होंने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ जनांदोलन को नई दिशा दी और जनता पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त किया।
प्रो. विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि आज के आंदोलनकारियों को जयप्रकाश नारायण के जीवन, संघर्ष और विचारों से सीख लेने की जरूरत है। रमाकांत ठाकुर ने कहा कि आज पक्ष और विपक्ष, दोनों तरफ ऐसे लोग हैं, जो लोक नायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकलकर राजनीति में आए हैं। यदि सभी लोग ईमानदारी से अपना आत्ममूल्यांकन करें, तो उन्हें समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
अंत में रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धन्यवाद ज्ञापन नाथू राम ने किया। संचालक अशोक मानव ने गोष्ठी का समापन करते हुए कहा युवाओं से अपील की कि वे समाज के लिए जो भी संघर्ष करें, वह अहिंसक और अनुशासित होना चाहिए।
उपस्थित लोगों में गुलाब चंद प्रसाद, सलिल भारती, श्रीराम चौधरी, डॉ. राजेन्द्र चंद्रवंशी, सदन सिन्हा, सुनील श्रीवास्तव, अर्थ दीप, शमशाद प्रेम, अमरदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, अजय सिंह, यशवंत सिंह, राजेश कुमार, बच्चा जी, अशोक कु श्रीवास्तव, उमेश प्रसाद, राहुल पांडेय, मास्टर अथर्व, गया प्रसाद, सरस्वती देवी, अजित भारद्वाज, बिजय कु सिंह, राजीव पांडेय, विकास आदि थे।











