HomeNewsबिहारपूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Ajit Singh: मीना सिंह व विशाल सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की, भजन-संध्या में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

  • हाइलाइट: Ajit Singh
  • ‘आरा हमारा घर है’—विशाल सिंह बोले, सेवा की परंपरा रहेगी जारी

आरा: सहकारिता के क्षेत्र के प्रख्यात नेता, पूर्व सांसद एवं नाफेड के पूर्व अध्यक्ष स्व. अजीत कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को शहर के मधुवन होटल में श्रद्धांजलि सह भजन-संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर, रोहतास सहित कई जिलों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, सहकारिता जगत से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Ajit Singh को भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व सांसद की धर्मपत्नी एवं आरा तथा बिक्रमगंज की पूर्व सांसद मीना सिंह तथा बिस्कोमान एवं एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों, शुभचिंतकों एवं आम नागरिकों ने स्व. अजीत कुमार सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. अजीत कुमार सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अजीत कुमार सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सहकारिता आंदोलन को नई पहचान दिलाई और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वह और उनके पुत्र विशाल सिंह स्व. अजीत कुमार सिंह के आदर्शों एवं सेवा के मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं बिस्कोमान एवं एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरा उनकी कर्मभूमि और परिवार का घर है। यहां की जनता का उनके परिवार पर जो विश्वास रहा है, उसे वे हमेशा कायम रखने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध उद्घोषक रवि रंजन के नेतृत्व में भजन-संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर अगिआंव विधायक महेश पासवान, विधान पार्षद सोनू राय, पूर्व विधायक सुनील पांडेय, आरा की मेयर इंदु देवी, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, विजयेंद्र यादव, प्रभुनाथ प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय, पूर्व विधायक भाई दिनेश, डॉ विकास सिंह, मनोज उपाध्याय, नवीन सिंह, बिस्कोमान बिहार-झारखंड के उपाध्यक्ष महेश राय, विभिन्न सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, भाजपा, जदयू, कांग्रेस, राजद सहित विभिन्न दलों के नेता, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

शाहपुर में खांटी एग्रो व देवी ओझा ट्रस्ट ने मनाई स्व. अजित सिंह की पुण्यतिथि

Ajit Singh : बिहार के आरा में पूर्व संसद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

पूर्व सांसद एवं नाफेड के पूर्व अध्यक्ष स्व. अजित सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर शाहपुर में कृषि उत्पादक संगठन खांटी एग्रो एवं देवी ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खांटी एग्रो के निदेशक उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे ने की। सभा को संबोधित करते हुए देवी ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव अभिनव कुमार ओझा, शिवशंकर सिंह, बबली पांडे, दिलीप कुमार ओझा संजय चौधरी एवं शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि स्व. अजित सिंह ने सांसद तथा नाफेड के अध्यक्ष के रूप में किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका योगदान आज भी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

वक्ताओं में सुरेश राय, राजकिशोर सिंह, शिवबली चौधरी एवं श्रीकांत राम ने भी स्व. अजित सिंह के राजनीतिक, सामाजिक तथा किसान हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम का समापन उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Most Popular