स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने किया पुरस्कृत
प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर किया सम्मानि
आरा (डाॅ. कृष्ण कुमार)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रमना मैदान में जिला पदाधिकारी के द्वारा कई लोगो को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जिलाधिकारी संजीव कुमार ने आरा सदर अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. प्रतीक को प्रशस्ति-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधान पार्षद राधाचरण साह, आरा विधायक अनवर आलम, संदेश विधायक अरुण यादव, अगिआंव विधायक प्रभु प्रसाद, महापौर प्रियम, जिप अध्यक्ष आरती देवी, पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, उप विकास आयुक्त शशांक शुभंकर, एडीएम सुरेंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन डाॅ. जगदीश सिंह, सदर एसडीपीओ पंकज कुमार, एएसपी (अभियान) नितिन कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि दंत चिकित्सक डॉ. प्रतीक हमेशा असहाय लोगों की मदद करते रहते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके पहले भी कई संस्थाएं उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित कर चुकी हैं।
डॉ. प्रतीक के सम्मानित होने पर तरारी से भाकपा (माले) विधायक सुदामा प्रसाद, आईएमए के भोजपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, सचिव डॉ. मधुकर प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश सिंह, दंडाधिकारी विकास कुमार, ददन सिंह, रामसुभग सिंह, अजय श्रीवास्तव जिले के कई लोगों ने उन्हें बधाईयां दी है।