संस्था “आश्रम” के 14वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम ” कथक फ्यूजन विथ बॉलीवुड सॉंग एंड डांस कोरियोग्राफी “लैला मजनू” कार्यक्रम का आयोजन हुआ
कार्यक्रम को देख भाव विभोर हुये श्रोता
आरा(डॉ. के कुमार)। सांस्कृतिक संस्था “आश्रम” के 14वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम ” कथक फ्यूजन विथ बॉलीवुड सॉंग एंड डांस कोरियोग्राफी “लैला मजनू” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्थानीय मानसरोवर कॉलोनी स्थित श्री शत्रुंजय संगीत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कावेरी मोहन के साथ आश्रम के कथक प्रशिक्षुओं ने किया।
इस अवसर सिनेमा जगत में कथक और कथक के महान कलाकारों के योगदान पर परिचर्चा करते हुये गुरु बक्शी विकास ने कहा कि सिनेमा जगत में कथक के महान विभूतियों में पंडित शम्भु महाराज, पंडित लच्छु महाराज, पंडित गोपी कृष्ण व पंडित बिरजू महाराज ने कई मशहूर गीतों पर कोरियोग्राफी कर सिनेमा की पृष्ठभूमि मजबूत बनाया है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से इंडोवेस्टर्न संस्कृति की एक झलक दिखाने का प्रयास किया गया है, साथ ही कथक की हजारो वर्ष की प्राचीन होते हुये भी यह शास्त्रीय नृत्य आधुनिक युग में भी ताल से ताल मिलाने में सक्षम है, जिससे युवा पीढी निःसंदेह आकर्षित होगी। कार्यक्रम में गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में नृत्य संरचना लैला मजनू और कथक फ्यूजन प्रस्तुत किया गया।
रविशंकर, अमित, राजा, अनिष, सोनम, शुभांशी, प्रिया, शालिनी, मीनाक्षी, हर्षिता, खुशी, वंदिता, शिवानी व संजना ने सूफी, गजल व फिल्मी गीतों पर कथक प्रस्तुत कर समा बांधा। मंच संचालन शुभांशी जैन ने किया।