मूख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत मध्य विद्यालय बभनियाँव के छात्र- शिक्षक राजगीर रवाना:-मंटु
आनन्द दायी शिक्षा के लिए परिभ्रमण जरूरी:-बी0डी0ओ
आरा:-रवि/दिलीप:-जगदीशपुर प्रखणड के मध्य विद्यालय बभनियाँव के छात्र- शिक्षक मूख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए राजगीर रवाना हुए।प्रखणड विकास पदाधिकारी,जगदीशपुर एवं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने संयुक्त रूप से बच्चो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।
बच्चो को संबोधित करते हुए बी0डी0ओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि बच्चों को विशेष जगह का भ्रमण करने से उनका मन पुन: ताजा हो जाता है।और उन्हे पढ़ने- लिखने मे आनन्द आने लगता है।उन्होंने यात्रा के लिए बच्चों को शुभकामनाएँ भी दी।
विद्यालय के शिक्षक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि बच्चे राजगीर, नालन्दा,पावापुरी,वोधगया का भ्रमण करेंगे।साथ ही 24.11.2018 को गया गाँधी मैदान में आहुत शिक्षक महासम्मेलन मे भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे।प्रधानाध्यापक हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 30 बच्चे एवं शिक्षक- शिक्षिका साथ मे होंगे ।
मंटु ने बताया कि परिभ्रमण से बच्चो के अन्दर शैक्षिक कार्यो के प्रति अभिरुचि बढती है।किताबो मे पढ़ने वाले विषयो को सामने से देखने पर बच्चे प्रफुल्लित होते हैं।सरकार के इस योजना से बच्चो मे मानसिक विकास का संचार होता है।बच्चो का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश ने किया।
इस अवसर पर बच्चों के अलावा प्रधानाध्यापक हरेन्द्र सिंह,शिक्षक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु,शिक्षक जयप्रकाश,संजीव कुमार,शिक्षिका कंचनमाला कुमारी एवं आशा कुमारी आदि थे।