HomeNews"बदरा चढ आइल असगनवा………"

“बदरा चढ आइल असगनवा………”

Aaya Sawan Jhoom Ke: आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ‘आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Aaya Sawan Jhoom Ke
  • देश में पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से महत्त्वपूर्ण माना जाता सावन मास-द्विजेन्द्र
  • श्रावण मास के अवसर पर ‘आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन

आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ‘आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सावन का महीना हमारे देश में पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से महत्त्वपूर्ण माना जाता रहा है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इस मास में पूरे देश में उत्सवी माहौल रहता है। शिव की उपासना के लिए श्रावण मास को सर्वाधिक उपयुक्त माना गया है। इसी तरह यह महीना कृषि और कृषकों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। इसी महीने यह तय होता है कि आने वाले समय में हमारी कृषि सम्बन्धी उत्पादन कैसी होगी, उन्होंने इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को बधाई दी।

प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने स्वागत सम्बोधन में कहा कि हमारा देश सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से समृद्ध है, जिसमें अनेक प्रकार के पर्व त्योहार एवं उत्सव होते हैं। हम वर्ष के बारहों महीनों को विभिन्न तरह के पर्वो से जोड़कर देखते हैं। इसमें श्रावण मास का महत्व पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से बढ़ जाता है।

देश और प्रदेश के सभी शिवालयों में शिव भक्त काँवर यात्रा के माध्यम से जलाभिषेक करते हैं। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षिकों तथा कर्मचारियों को इस पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन और महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने कजरी और सावन गीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की।

सांस्कृतिक उत्सव की शुरूआत “हरि हरि शंभु चलेले ससुरारी, बदरा चढ आइल असगनवा, झीर-झीर बुनिया….की आकर्षक प्रस्तुति के साथ हुई। कजरी गीत में छात्राओं ने प्रस्तुत कर साभागार में बैठे सभी लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न गीतों की प्रस्तुति छात्राओं तथा शिक्षिकाओं द्वारा की गई। उपरोक्त सभी सावन गीतों को विद्यालय की छात्रा सारिका सिंह, नगमा खातून, वंदना कुमारी, सनाया आलम, सोम्या कुमारी, आर्या कुमारी, आर्षी दूबे, युबिका कुमारी, सलोनी कुमारी, सिक्क्षम, प्रतिज्ञा सिंह, अर्पिता केशरी, सोम्या सिंह, माही शर्मा, सोनाक्षी शर्मा, अन्नया केशरी ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने सावन उत्सव के अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन शिक्षिका चंदा कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका रेणु सिंह द्वारा किया गया। मंच परिकल्पना विद्यालय के कला शिक्षक विष्णु शंकर एवं संजीव सिन्हा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएँ तथा सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular