Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरहाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की...

हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Anand Nagar Ara मकान छत के ढलाई कार्य के दौरान हुआ हादसा

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा टाउन थाना क्षेत्र के (Anand Nagar Ara) आनंद नगर मोती झील मोहल्ले के समीप हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी सुदामा यादव का 35 वर्षीय पुत्र सिपाही यादव है। वह पेशे से राजमिस्त्री था।

आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोती झील के समीप मंगलवार शाम की घटना

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

मृतक के परिजनों ने बताया कि (Anand Nagar Ara) आनंद नगर मोती झील मुहल्ला स्थित एक व्यक्ति के गृह निर्माण का कार्य चल रहा था। जिसमे वह राजमिस्त्री का काम कुछ दिनों से कर रहा था। आज शाम उसी मकान में छत ढलाई का काम चल रहा था। इसी बीच जैसे ही वह नीचे से उठा उसी दरम्यान वह हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां ऑन डयूटी चिकित्सक डाॅ. शैलेन्द्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में मांझिल था। मृतक की शादी हो चुकी है। उसके परिवार मां धनराजो देवी, पत्नी रिंकी देवी, दो पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां धनराजो देवी पत्नी, रिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

दलित युवक ने एससी-एसटी थाने में विधायक के खिलाफ दिया आवेदन

विधायक के रेस में चर्चा के केंद्र बने कौन है बिहिया का बोलता मुखिया.?

लालू प्रसाद यादव से थी बदलाव की आस, पर है अब तक निराश क्या बजह रही शाहपुर की आवाज़ को दबाने की.?

क्यों कहा जदयू के नही निर्दलीय उम्मीदवार शोभा देवी,आशा देवी,सुनील पांडेय,श्रीभगवान कुशवाहा का करूँगा प्रचार

क्या शाहपुर में दलीय प्रत्याशियों को भारी पड़ेंगे निर्दलीय, बुटेश्वर की गिफ्तारी और शोभा की उम्मीदवारी बना चर्चा विषय

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!