Homeआरा भोजपुरपीरोपीरो में गैस सिलेंडर फटने से घर में सो रहे युवक की...

पीरो में गैस सिलेंडर फटने से घर में सो रहे युवक की मौत

Ibrahim Nagar Piro: भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर में गैस सिलेंडर फटने से 34 वर्षीय युवक अनीश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

  • हाइलाइट: Ibrahim Nagar Piro
  • इब्राहिम नगर वार्ड नंबर-26 की घटना, पुलिस जांच में जुटी

पीरो/आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर वार्ड नंबर-26 में शुक्रवार की अहले सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में सो रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय कोमल उपाध्याय के 34 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान था।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Ibrahim Nagar Piro : अचानक घर में रखा गैस सिलेंडर फटा

जानकारी के अनुसार, अनीश कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। वह इब्राहिम नगर स्थित अपने मकान में अकेले रहता था। गुरुवार की रात वह कमरे का दरवाजा बंद कर सोया था। शुक्रवार की सुबह अचानक कमरे में रखा गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई। हादसे में अनीश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की ओर से तैयार की गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया गैस सिलेंडर फटने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की पुलिस जांच कर रही है।

पीरो थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि परिजनों के अनुसार अनीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। वह इब्राहिम नगर स्थित घर में अकेले रहता था। गैस सिलेंडर में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि अनीश छह भाइयों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां कमला देवी, पत्नी रेणु देवी और एक पुत्र श्रेयांश है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular