जिले के थानों का हाल जानने रात में निकले एसपी सुशील कुमार
बड़हरा व उदवंतनगर समेत चार थानों का लिया जायजा
चार थानों की स्थिति पर एसपी ने जताया संतोष
खबरें आपकी,आरा। भोजपुर एसपी सुशील कुमार थानों का हाल जानने शुक्रवार की देर रात जिले में निकल पड़े। इस दौरान एसपी घूम-घूमकर थानों का जायजा लेते रहे। रात करीब दस बजे निकले एसपी एक बजे तक जिले में घूमते रहे। इस क्रम में एसपी ने बड़हरा, कृष्णागढ़, सिन्हा व उदवंतनगर थानों का हाल देखा। इस क्रम में रात्रि गश्ती से लेकर संतरी ड्यूटी की भी जांच की। उन्होंने इन थानों की स्थिति पर काफी हद तक संतोष जताया। कहा कि सभी थानेदार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद हर रोज रात में जिले में निकलेंगे।