Homeबिहारआरा भोजपुरआरा-बक्सर NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से टकराई बुलेट,...

आरा-बक्सर NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से टकराई बुलेट, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत; दोस्त गंभीर

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज के समीप गुरुवार देर रात हुआ हादसा; मृतक दोस्त को रिसीव करने आरा आया था

Ara-Buxar NH-922: बीबीगंज के समीप ट्रक में पीछे से बुलेट टकराने से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है।

  • हाइलाइट: Ara-Buxar NH-922
  • फोरलेन पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे से आ रही बुलेट ट्रक में जा टकराई।

आरा/बिहिया। आरा-बक्सर NH-922 पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज के समीप गुरुवार की मध्य रात्रि हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज आरा शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर निवासी श्रीराम तिवारी के 30 वर्षीय पुत्र विष्णु शंकर तिवारी के रूप में हुई है। वह बिहिया चौरस्ता पर मेडिकल स्टोर चलाता था। हादसे में घायल युवक की पहचान उसी थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार सिंह सिवान स्थित एक निजी होटल के मालिक की गाड़ी चलाता है।

Ara-Buxar NH-922 : हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया

इधर, दूरभाष पर बात करने पर मृतक के परिजन ने बताया कि, विष्णु शंकर तिवारी का दोस्त सोनू कुमार सिंह गुरुवार रात सिवान से आरा आया था। विष्णु उसे अपनी बुलेट से रिसीव करने आरा गया था। दोनों आरा से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बीबीगंज के समीप फोरलेन पर आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रही बुलेट ट्रक में जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि विष्णु शंकर तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular