Homeबिहारआराआरा में हेरोइन तस्करी के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: तस्कर बीर बहादुर...

आरा में हेरोइन तस्करी के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: तस्कर बीर बहादुर समेत 4 गिरफ्तार, मां, पत्नी और भाई भी शामिल

हेरोइन तस्करी में परिवार के साथ रिश्तेदार भी राजदार, मां-बेटे और बहनोई सहित चार गिरफ्तार

Ara Heroin Smuggling Syndicate: आरा के बहिरो इलाके से तस्कर बीर बहादुर सिंह उर्फ बहादुर पासवान को 1 किलो 35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, तस्कर के पास से 40.36 तोले की सोने की चेन, हेरोइन मिलाने वाला एक लीटर केमिकल और बहनोई के घर से 2 लाख 98 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

  • हाइलाइट्स: Ara Heroin Smuggling Syndicate
  • तस्कर के परिवार का ही पूरा सिंडिकेट चलता था, जिसमें मां, पत्नी, दो भाई और बहनोई समेत 10 लोग शामिल हैं।

आरा: नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो इलाके से हेरोइन तस्कर बीर बहादुर सिंह उर्फ बहादुर पासवान की गिरफ्तारी के बाद एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, इस अवैध कारोबार में उसकी मां, पत्नी, दो भाई और बहनोई सहित कुल दस लोग राजदार और शामिल हैं।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी हेरोइन की खेप लाने का काम करती थी, जबकि उसकी मां पुलिस की कार्रवाई से बचाने में मदद करती थी। इसके अलावा, दोनों भाई और बहनोई तस्करी से कमाए गए पैसों को ठिकाने लगाने और छुपाने का काम संभालते थे।

इस मामले में बीर बहादुर पासवान उर्फ बहादुर पासवान, उसकी मां फूदेना देवी और बहनोई कमलेश पासवान के अलावे नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी संदीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। कमलेश पासवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेंघटा गांव निवासी है। बीर बहादुर पासवान की निशानदेही पर उसकी मां, बहनोई और संदीप पासवान को गिरफ्तार किया गया है।

बीर बहादुर पासवान के पास से एक किलो 35 ग्राम हेरोइन के साथ 40.36 तोले की सोने की चेन और हेरोइन में मिलाने वाला एक लीटर रसायनिक पदार्थ बरामद किया गया है। कमलेश पासवान के घर से हेरोइन तस्करी से कमाये गये दो लाख 98 हजार रुपए भी जब्त किए गए हैं। बीर बहादुर पासवान के पास से बरामद सोने की चेन तस्करी के पैसे से खरीदी गयी है। पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी से यह जानकारी मिली है।

Ara Heroin Smuggling Syndicate: प्राथमिकी में ये नाम हैं शामिल

नवादा थाने के दारोगा सचिन कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कुल 9 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें बीर बहादुर पासवान, उसकी मां फुदेना देवी, पत्नी आशा देवी, भाई अजय पासवान उर्फ कलक्टर पासवान, पवन पासवान, बहनोई कमलेश पासवान के अलावे नगर थाने के गौसगंज निवासी संदीप पासवान, छठू पासवान और बाढू पासवान को नामजद किया गया हैं। इनमें बाढू पासवान और छठू पासवान सगे भाई हैं। इसके अलावा दो अज्ञात मोबाइल धारकों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस फरार चल रही तस्कर की पत्नी और भाइयों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

बरामदगी और गिरफ्तारियां

बता दें कि पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को मिली गुप्त सूचना के बाद नवादा थाना और डीआईयू की टीम ने सोमवार को बहिरो सूर्य मंदिर के पास छापेमारी कर मुख्य सरगना बीर बहादुर पासवान को एक किलो 35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी मां फुदेना देवी, बहनोई कमलेश पासवान (निवासी- घेंघटा, मुफस्सिल थाना) और संदीप पासवान (निवासी- गौसगंज, नगर थाना) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ranjna
Shadow
  1. तस्कर के पास से निम्नलिखित सामान जब्त किए गए हैं:
  2. 1 किलो 35 ग्राम हेरोइन
  3. 40.36 तोले की सोने की चेन (तस्करी के पैसों से खरीदी गई)
  4. हेरोइन में मिलाने वाला 1 लीटर रासायनिक पदार्थ
  5. 2 लाख 98 हजार नकद (कमलेश पासवान के घर से बरामद)
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular