HomeNewsपटना जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत; चालक...

पटना जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार, मालिक की ग्रामीणों ने की पिटाई

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी और कितापुर गांव के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Vijendra Ram Bagen Gola: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बक्सर निवासी 53 वर्षीय किसान विजेंद्र राम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर मालिक को हिरासत में लिया है।

  • हाइलाइट्स:Vijendra Ram Bagen Gola
  • आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत।
  • हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
  • ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक को पकड़कर पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरा: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बक्सर निवासी अधेड़ किसान की मौत हो गई। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर इसाढ़ी और कितापुर गांव के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Vijendra Ram Bagen Gola: दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के बगेन गोला गांव निवासी स्वर्गीय ज्ञानचंद राम के 53 वर्षीय पुत्र विजेंद्र राम के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे।

पटना जाने के दौरान हुआ हादसा

इधर, मृतक के साला प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके बेटे मनन कुमार के यहां पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में पुत्र का जन्म हुआ था। नवजात को देखने के लिए विजेंद्र राम पहले अपने ससुराल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव पहुंचे थे। वहां से वह पटना जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान इसाढ़ी और कितापुर गांव के बीच ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का आक्रोश: घटना के बाद जब ट्रैक्टर मालिक मौके पर पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई: जगदीशपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विजेंद्र राम अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पत्नी प्रमिला देवी, छह पुत्र चंदन कुमार, कुंदन कुमार, मनन कुमार, नंदन कुमार, विष्णु कुमार और पंकज कुमार के अलावा एक पुत्री आरुषि कुमारी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी प्रमिला देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular