Ara: आरा के टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्टेशनरी दुकान पर छापेमारी कर 71 ग्राम गांजा, 5,907 रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी।
- हाइलाइट्स: Ara
- स्टेशनरी दुकान की आड़ में गांजा बेचते आरोपी को पुलिस ने दबोचा।
- छापेमारी में 71 ग्राम गांजा, 5,907 रुपये नकद और मोबाइल बरामद।
- आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
आरा। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशनरी दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से 71 ग्राम गांजा, 5,907 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इब्राहिम नगर मोहल्ला निवासी चंदेश्वर यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि टाउन थाना पुलिस को सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी के आरा-जमीरा मार्ग में स्थित स्टेशनरी दुकानदार अभिमन्यु कुमार उर्फ मोनू द्वारा दुकान के आड़ में मादक पदार्थ रखकर दुकान में बेचा जा रहा है। सूचना के सत्यापन उपरांत टाउन थाना पुलिस द्वारा दंडाधिकारी गुड्डू कुमार सिंह (मतस्य विकास पदाधिकारी) की प्रतिनियुक्ति में आरा-जमीरा रोड स्थित स्टेशनरी के दुकान में छापेमारी की गयी। इस दौरान दुकान से 71 ग्राम गांजा, 5,907 नगद एवं 1 मोबाइल बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही उसके नेटवर्क और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन की भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह एक एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है।











