Abhijit Dipke detention from flight: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर स्थिति बताते हुए कहा कि देश में तानाशाही का दौर चल रहा है।
- हाइलाइट :Abhijit Dipke detention from flight
- दिल्ली एयरपोर्ट, अभिजीत दीपके फ्लाइट से हिरासत में
- अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
- उन्होंने इस कार्रवाई को इमरजेंसी से भी बदतर बताया
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिए जाने के दावे के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थिति इमरजेंसी से भी बदतर है।
केजरीवाल ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया जाना सरकार के डर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि देश में मोदी सरकार की तानाशाही चल रही है।
Abhijit Dipke detention from flight पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके की हिरासत को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं कि उन्होंने चुनाव ‘वोट चोरी’ के जरिए जीते हैं और अब लोकतंत्र को कुचलकर खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। पार्टी की प्रमुख मांगों में चुनावों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा शामिल है।
इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका, सौरभ दास और अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे थे। फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम फ्लाइट के अंदर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे तानाशाहीपूर्ण कदम बताया।
प्रदर्शन से जुड़े कई लोगों को हिरासत में…
अभिजीत दीपके के साथ आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी हिरासत में लिए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी और कॉकरोच जनता पार्टी की रत्नी पाठक को हिरासत में लिए जाने का भी दावा किया गया है।











