Homeकारोबारआरा के अलंकार ज्वेलरी हाउस में सोने-चांदी के आकर्षक गहने उपलब्ध

आरा के अलंकार ज्वेलरी हाउस में सोने-चांदी के आकर्षक गहने उपलब्ध

Alankar Jewellery: धनतेरस को लेकर आरा के अलंकार ज्वेलरी हाउस के तीनों स्टोर पर सोने, चांदी और हीरे जड़ित गहनों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। सोने के गहनों पर नवंबर तक 7.7 प्रतिशत मेकिंग चार्ज और हीरे के आभूषणों पर 25 से 30 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।

  • हाइलाइट:Alankar Jewellery
  • अलंकार ज्वेलरी हाउस के तीनों स्टोर पर धनतेरस के लिए आकर्षक सोने-चांदी के गहने उपलब्ध
  • गोपाली चौक, कुल्हड़ियां कॉम्प्लेक्स और ब्राह्मण टोली मोड़ स्थित स्टोर पर उपलब्ध हैं नए डिजाइन के आभूषण।

आरा। धनतेरस को लेकर आरा शहर के सर्राफा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। ग्राहकों की सुविधा और पसंद को ध्यान में रखते हुए अलंकार ज्वेलरी हाउस के तीनों स्टोर पर सोने-चांदी और हीरे जड़ित आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

अलंकार ज्वेलरी हाउस के गोपाली चौक, कुल्हड़ियां कॉम्प्लेक्स और ब्राह्मण टोली मोड़ स्थित स्टोर पर ग्राहकों के लिए धनतेरस और शादी-विवाह के अवसरों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन के गहने बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

सोने के गहनों पर 7.7 प्रतिशत मेकिंग चार्ज
दुकान के प्रोपराइटर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि धनतेरस को लेकर सोने के गहनों पर नवंबर माह तक 7.7 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहकों के लिए सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, झुमका और ब्रेसलेट सहित कई तरह के आभूषण अलग-अलग रेंज में उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के गहने मंगाए गए हैं। दैनिक उपयोग से लेकर विशेष अवसरों पर पहने जाने वाले आभूषणों तक कई विकल्प स्टोर पर मौजूद हैं।

हीरे जड़ित गहनों पर 25 से 30 प्रतिशत तक छूट
हीरे जड़ित सोने के आभूषणों की खरीदारी पर ग्राहकों को 25 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। धनतेरस के साथ-साथ शादी-विवाह के मौसम को देखते हुए हीरे और सोने के आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है।

शादी-विवाह को लेकर गहनों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए भी आकर्षक छूट और ऑफर दिए जा रहे हैं। स्टोर प्रबंधन के अनुसार, ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषणों का चयन कर सकते हैं।

एक से 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के
धनतेरस पर सोने के सिक्कों की खरीदारी को लेकर भी लोगों में उत्साह रहता है। इसे देखते हुए अलंकार ज्वेलरी हाउस में एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके अलावा चांदी के नए और पुराने डिजाइन वाले सिक्के भी बिक्री के लिए मौजूद हैं। धनतेरस और दीपावली पर पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश, कुबेर, हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की चांदी की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं।

चांदी के बर्तन और पूजा सामग्री भी उपलब्ध
स्टोर पर चांदी के बर्तनों और पूजा से संबंधित सामग्री की भी व्यवस्था की गई है। ग्राहकों के लिए चांदी के विभिन्न प्रकार के बर्तन और पूजा के बर्तन मंगाए गए हैं।

धनतेरस पर चांदी के सिक्के, मूर्तियां और बर्तन खरीदने वाले ग्राहकों को यहां कई विकल्प मिल रहे हैं। चांदी के उत्पाद अलग-अलग डिजाइन और रेंज में उपलब्ध कराए गए हैं।

ग्राहकों ने पहले से कराई गहनों की बुकिंग
धनतेरस पर बाजार में बढ़ने वाली भीड़ से बचने के लिए कई ग्राहक पहले से ही गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। स्टोर प्रबंधन के अनुसार, ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों को पहले से बुक करा रहे हैं, ताकि पर्व के अवसर पर उन्हें खरीदारी के लिए अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। अलंकार ज्वेलरी हाउस के तीनों स्टोर पर ग्राहकों की सुविधा के लिए विभिन्न रेंज में आभूषण उपलब्ध हैं।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular