Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया सूर्य मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर घायल मिली महिला

बिहिया सूर्य मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर घायल मिली महिला

Shanti Devi Banahi आरा/बिहिया। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सोमवार को बिहिया सूर्य मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान बनाही निवासी शांति देवी (Shanti Devi Banahi) के रूप में हुई है, जो मनु सिंह की पत्नी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला रेलवे ट्रैक के निकट अचेत पड़ी थी और उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना किस परिस्थिति में हुई, लेकिन प्राथमिक अनुमान यही लगाया जा रहा है कि महिला किसी ट्रेन की चपेट में आई है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

घटनास्थल पर मौजूद लोगों और नगर अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्त ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल महिला को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। फिलहाल, बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular