Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeखेलक्रिकेटभोजपुर जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम सभा संपन्न

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम सभा संपन्न

Bhojpur District Cricket Association: पूर्व सचिव से भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का सभी दस्तावेज, ट्रॉफी, बैंक के कागजात, वापस करने का आग्रह किया गया।

  • हाइलाइट: Bhojpur District Cricket Association
    • भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संविधान में संशोधन करने की चर्चा

आरा। जगदीशपुर के हरीगांव स्थित तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज में संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल की अध्यक्षता में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आम सभा संपन्न हुआ। आमसभा में तय एजेंडे के अनुसार बारी-बारी से सब पर विचार विमर्श हुआ, जिसमें सर्वप्रथम पूर्व के आम सभा में लिए गए निर्णय की संपुष्टि की गई। उसके बाद संघ के सचिव आलोक कुमार ने सदन के सामने अपना रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने क्रिकेट के सभी पहलुओं पर अपना विचार व्यक्त किया।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से खेलने वाले उन सभी खिलाड़ियों के बारे में चर्चा की, जो स्टेट टीमों में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने पिछले सत्र का लेखा-जोखा ऑडिटेड रिपोर्ट एवं इस वर्ष का बजट साथ ही फरवरी माह में होने वाले टूर्नामेंट में अनुमानित खर्च को भी उन्होंने सदन के सामने रखा।

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube

एन.के. एसोसिएट को अगले सत्र के लिए भी ऑडिटिंग के लिए सर्वसम्मति से सहमति बनी। वहीं पूर्व सचिव के द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों के बारे में भी चर्चा की गई और उन्हें भोजपुर जिला क्रिकेट संघ का सभी दस्तावेज, ट्रॉफी, बैंक के कागजात, वापस करने का आग्रह किया गया।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संविधान में संशोधन करने की भी चर्चा की गई सदन ने उसका स्वागत भी किया। कुछ खिलाड़ियों ने अपना आवेदन संघ को सौप था जिसमें उन लोगों ने यह प्रार्थना किया था कि मेरा भी सस्पेंशन समाप्त कर खेलने की अनुमति दी जाए, अभी सदन की सहमति इस पर नहीं बन पाई।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

Bhojpur District Cricket Association: फरवरी माह में होने वाले टूर्नामेंट पर चर्चा

संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा ने भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में चर्चा की एवं इसकी बेहतरी के बारे में सुझाव भी दिया और उन्होंने खुद इसकी जिम्मेवारी भी ली। संघ के ऊर्जावान अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने फरवरी माह में होने वाला टूर्नामेंट को कैसे शानदार तरीके से कराया जा सकता है। इस पर गहन चर्चा की और उस पर होने वाले खर्च के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। वार्षिक आमसभा में संघ से जुड़े सभी क्लबो के अध्यक्ष, सचिव, संघ के आजीवन सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य गण उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular