HomeNewsजेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों का किया जा रहा भौतिक...

जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों का किया जा रहा भौतिक सत्यापन

Bhojpur Police Alert: भोजपुर में दशहरा और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने जमानत पर बाहर आए 755 अपराधियों का भौतिक सत्यापन शुरू किया है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल-112 या 90318 26677 पर दें।

  • हाइलाइट: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट- Bhojpur Police Alert
  • एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान शुरू
    डायल-112 और पुलिस हेल्पलाइन 90318 26677 पर दें जानकारी

आरा। दशहरा पूजा और आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गंभीर आपराधिक मामलों—जैसे हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन अपराधों—में जेल जा चुके और वर्तमान में जमानत पर बाहर अपराधियों की सूची तैयार की गई है। संबंधित थानों की पुलिस इन लोगों के वर्तमान ठिकाने, गतिविधियों और उपस्थिति की जांच कर रही है।

Bhojpur Police Alert: चार अनुमंडलों में अपराधियों का सत्यापन

  • भोजपुर जिले के विभिन्न अनुमंडलों में जमानत पर बाहर आए अपराधियों की संख्या इस प्रकार है:
  • सदर अनुमंडल-1: 268
    सदर अनुमंडल-2: 152
    पीरो अनुमंडल: 181
    जगदीशपुर अनुमंडल: 154
    कुल: 755 अपराधी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन अभियान का उद्देश्य उन लोगों पर नजर रखना है, जिनसे त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो सकती है। पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि जमानत पर बाहर आए अपराधी किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न हों।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर
एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि पर्व एवं त्योहारों के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने का अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

उन्होंने बताया कि पर्व एवं त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों एवं डायल 112 नंबर पर संपर्क कर दें। इसके अलावे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 90318 26677 भी जारी किया गया है।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular