Bhojpur Police Transfer: भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विकास कुमार सिंह को सिकरहटा थाना और सुगंधा प्रियदर्शनी को धोबहां थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
- हाइलाइट्स: Bhojpur Police Transfer
- विकास कुमार सिंह बने सिकरहटा थाना के नए थानाध्यक्ष।
- सुगंधा प्रियदर्शनी को मिली धोबहां थाना की कमान।
- एसपी ने 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया।
आरा। भोजपुर जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने दो थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके लिए आदेश जारी कर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, मध निषेध विभाग में कार्यरत दारोगा विकास कुमार सिंह को सिकरहटा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सुगंधा प्रियदर्शनी को धोबहां थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुगंधा प्रियदर्शनी इससे पहले पीरो में कनीय दारोगा के पद पर कार्यरत थीं।
इसके अलावा धोबहां थाना में पदस्थापित वर्षा रानी का तबादला कर उन्हें पीरो में कनीय दारोगा के पद पर नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।











