HomeNewsबिहारयादव समाज पर टिप्पणी के विरोध में आरा में पुतला दहन

यादव समाज पर टिप्पणी के विरोध में आरा में पुतला दहन

Bihar government minister: आरा में यादव समाज पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाई दिनेश के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की गई।

हाइलाइट: Bihar government minister
आरा में प्रदर्शन, श्री भगवान सिंह कुशवाहा का पुतला दहन
मंत्री से गोलमोल जवाब नहीं, स्पष्ट शब्दों में माफी की मांग
आंदोलन की चेतावनी, विरोध-प्रदर्शन व घेराव की घोषणा

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

आरा। यादव समाज को लेकर बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को आरा जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप पूर्व विधायक जगदीशपुर भाई दिनेश के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

Bihar government minister: गोलमोल जवाब नहीं दें मंत्री: पूर्व विधायक

पुतला दहन से पहले हुई सभा को संबोधित करते हुए भाई दिनेश ने कहा कि सार्वजनिक जीवन और संवैधानिक पदों पर रहने वाले व्यक्तियों से मर्यादित, जिम्मेदार और संयमित भाषा की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि किसी पूरे समाज को अपमानित करने वाली भाषा सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

भाई दिनेश के अनुसार, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मंत्री से गोलमोल जवाब देने के बजाय अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से स्पष्ट माफी मांगने की मांग की।

सभी जाती की अपनी गरिमा, मंत्री, मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध-प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि विरोध किसी व्यक्ति या अन्य समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि जातीय अपमान, सामाजिक विभाजन और अमर्यादित भाषा के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा का अधिकार देता है, इसलिए किसी भी जाति या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का विरोध किया जाना चाहिए।

भाई दिनेश ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने भोजपुर बंद, गांव-गांव में पुतला दहन, मंत्री के भोजपुर प्रवेश का लोकतांत्रिक विरोध और मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध-प्रदर्शन व घेराव जैसे कार्यक्रमों की घोषणा की।

Bihar government minister makes remarks about the Yadav community; effigy burned in protest in Ara.

मौके पर नंद किशोर सिंह, प्रो. राजेंद्र त्यागी, जिला परिषद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, अजय यादव, राम सकल भोजपुरीया, शैलेन्द्र राम, उमाशंकर सिंह, हकीम प्रसाद, सुरेश पहलवान, सुरेश सिंह, ललन यादव, प्रेमचंद यादव, प्रयाग यादव, भीम यादव, हरिफन यादव, बिनोद प्रसाद चंद्रवंशी, अरुण यादव, राकेश यादव, हरिशंकर कुशवाहा, छात्र नेता अनूप मौर्य, नायक सिंह, सत्यनारायण सिंह, रबी यादव, हरेंद्र कुमार, बीरबल पासवान, शैलेश कुमार, बिनोद यादव, अंजनी सिंह, जय राम सिंह, नरेंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, मुन्ना यादव, बीरेन्द्र सिंह, किरण सिंह, मुकेश यादव, मनीष यादव, संतोष मिश्र, उपेंद्र यादव, डब्बू ठाकुर, लालू यादव, अधनाज सिंह, टुलु सिंह, मो. सलाहुद्दीन, श्याम बिहारी वार्ड, जगदीश सिंह, हृदयानंद सिंह नारायणपुर, छोटू यादव, मो. सोहेल, डॉ. किसान, बबलू ठाकुर, रघुपति सिंह बड़हरा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular