HomeNewsगैस सिलेंडर के रिसाव से चार मंजिला मकान में लगी आग, लाखों...

गैस सिलेंडर के रिसाव से चार मंजिला मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Bihiya ke dafali mohalla: बिहिया के डफाली मोहल्ले में तीसरे फ्लोर की रसोई में हुआ हादसा, दमकल और स्थानीय लोगों की दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  • हाइलाइट: Bihiya ke dafali mohalla
  • चार मंजिला मकान के तीसरे फ्लोर की रसोई में हुआ हादसा
  • नकदी, गहने, कपड़े और घरेलू उपकरण समेत लाखों की संपत्ति जली
  • बिहिया और शाहपुर से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
  • करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र स्थित बिहिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 के डफाली मोहल्ले में बुधवार तड़के गैस सिलेंडर के रिसाव से चार मंजिला मकान में आग लग गई। आग मकान के तीसरे फ्लोर पर स्थित रसोई में लगी और देखते ही देखते पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में नकदी, गहने, कपड़े, फर्नीचर और घरेलू उपकरणों समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Bihiya ke dafali mohalla: सिलेंडर से गैस रिसाव होने से लगी आग

इधर, पीड़ित सुल्तान उर्फ गोल्डेन हाशमी ने बताया कि हर दिन की तरह बुधवार सुबह उनकी भाभी साहनी खातून चाय बनाने के लिए उठीं। जैसे ही वह तीसरे फ्लोर पर स्थित रसोई में पहुंचीं और गैस चूल्हा जलाया, सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद रसोई में आग लग गई। आग की लपटें देखकर साहनी खातून घबरा गईं और वहां से बाहर निकलकर सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

आग लगने के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिहिया और शाहपुर से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मोटर पंप के जरिए भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

दमकल कर्मियों और मोहल्लेवासियों की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। अगलगी में पीड़ित मोहम्मद मेहनाज हाशमी के घर में रखे 14 हजार रुपये नकद, गहने, ट्रॉली बैग, कपड़े, अलमारी, बक्सा, कूलर, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। आग से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी जगदीशपुर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी को भी दी गई। आग बुझाने के अभियान में अग्निशमन कर्मी रवि राज, सौरभ कुमार, रमेश कुमार, चांदनी कुमारी और सिकंदर कुमार ने तत्परता दिखाई। अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular