Bihiya Nigrani samiti आरा। बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में खरीफ फसल अभियान के दौरान किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने पर चर्चा की गई।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि शेखर ने बताया कि वर्तमान में प्रखंड में 297 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक है। 6678 हेक्टेयर में धान की खेती हो रही है। उन्होंने कहा कि यूरिया की उपलब्धता में फिलहाल कोई कमी नहीं है। किसानों की मांग पर फास्फोरस और डीएपी की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने की बात कही गई।
Bihiya Nigrani samiti: कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने थोक और खुदरा विक्रेताओं को निर्धारित सरकारी दर पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला और पटना स्तर पर टीम भी गठित है।
बैठक में खुदरा विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें थोक स्तर पर ही निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद मिल रही है। बैठक में पूर्व उप प्रमुख शशिभूषण सिंह, भाजपा नेता राकेश तिवारी, किसान अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, थोक विक्रेता रामबाबू प्रसाद सहित कई विक्रेता मौजूद थे।

