Homeआरा भोजपुरपीरोकिराना दुकान से 8.760 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

किराना दुकान से 8.760 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका में पुलिस ने की छापेमारी; डिजिटल तराजू और मोबाइल भी बरामद

Amit Thakur Piro: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराना दुकान पर छापेमारी कर 8 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दुकानदार अमित ठाकुर को गिरफ्तार किया है। दुकान से डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

  • हाइलाइट:
  • जुलाई 2026 में इसी दुकान से गांजे के साथ अमित ठाकुर के पिता श्रीराम ठाकुर भी हुआ था गिरफ्तार

आरा/पीरो: भोजपुर पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीरो थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मनैनी छलका स्थित एक किराना दुकान में छापेमारी कर 8 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में दुकान संचालक अमित ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी श्रीराम ठाकुर के पुत्र अमित ठाकुर के रूप में हुई है। उसके किराना दुकान से गांजे के अलावा एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Amit Thakur Piro : किराना दुकान में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री

इस कार्रवाई की जानकारी पीरो एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनैनी छलका स्थित किराना दुकान में दुकानदार अमित ठाकुर मादक पदार्थ छिपाकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर पीरो एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम में पीरो अंचलाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर गांजा, डिजिटल तराजू और मोबाइल फोन बरामद किया और अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अमित ठाकुर ने बताया कि वह सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से गांजा लेकर करीब दो वर्षों से उसकी खरीद-बिक्री कर रहा था। मामले में पीरो थाना में अमित ठाकुर और फतेहपुर निवासी उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

बताया जाता है कि इससे पहले 28 जुलाई को भी पीरो थाना पुलिस ने मनैनी छलका स्थित इसी किराना दुकान पर छापेमारी कर 380 ग्राम गांजे के साथ अमित ठाकुर के पिता श्रीराम ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular