HomeNewsआरा में शिक्षक के गले से चेन छिनतई की कोशिश नाकाम: ...

आरा में शिक्षक के गले से चेन छिनतई की कोशिश नाकाम: फायरिंग की बात गलत

Chandwa: आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित चंदवा मोड़ पर चेन छिनतई के प्रयास के मामले में पुलिस जांच में फायरिंग की बात गलत साबित हुई। सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच में गोली चलने का कोई प्रमाण नहीं मिला।

  • हाइलाइट्स:Chandwa
  • चंदवा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने का किया प्रयास।
  • पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं।
  • मामले में अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी, आरोपितों की तलाश तेज।

Chandwa: आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा मोड़ के समीप हुई कथित फायरिंग की घटना में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान तथा सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल में यह स्पष्ट हो गया है कि घटनास्थल पर फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई थी। हालांकि चेन छीनने के प्रयास की घटना को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

क्या है मामला: प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएस कोठी उमानगर निवासी शिक्षक सुशील कुमार पांडेय 29 अक्टूबर की सुबह दूध लेने गए थे। दूध लेकर लौटने के दौरान एक पल्सर 220 बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। चेन छीनने में असफल रहने पर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की आशंका: पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया था कि अपराधियों ने भागने के दौरान गोली चलाई थी। वहीं प्रारंभिक बयान में यह भी कहा गया कि पीछे बैठे अपराधी ने गोली चलाई, जो मिसफायर हो गई। सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Chandwa: जांच में नहीं मिला फायरिंग का कोई सबूत

पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया, लेकिन वहां से फायरिंग या हथियार के इस्तेमाल से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और तकनीकी जांच शुरू की।

सीसीटीवी ने खोली सच्चाई: पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के विस्तृत विश्लेषण और वैज्ञानिक जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि घटनास्थल पर गोली चलने की कोई घटना नहीं हुई थी। इस प्रकार फायरिंग की आशंका की पुष्टि नहीं हो सकी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) सुशील कुमार ने बताया कि चंदवा मोड़ के निकट चेन छिनतई के प्रयास की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी। घटनास्थल पर फायरिंग से संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिला। बाद में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान से भी यह साफ हो गया कि मौके पर फायरिंग नहीं हुई थी। मामले के अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular