Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया के मझौली में दो पक्षों में मारपीट, 13 आरोपित गिरफ्तार

बिहिया के मझौली में दो पक्षों में मारपीट, 13 आरोपित गिरफ्तार

मझौली के महादलित टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

Majhauli: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। घटना में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

  • हाइलाइट: Majhauli
  • लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति घायल हुआ।
    घायलों का इलाज बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
    बिहिया पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

आरा/बिहिया। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित महादलित टोला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने से टोले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

मारपीट की घटना में दोनों पक्षों का एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Majhauli: दोनों पक्षों के 13 लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में एक पक्ष के सुधीन मुसहर, विराज मुसहर, रिंकू मुसहर, धनजी मुसहर, गुड्डू मुसहर, करउथ मुसहर और करकट मुसहर शामिल हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष से सुखदेव मुसहर, बबन मुसहर, सालेसी मुसहर, संतोष मुसहर, फेकू मुसहर और भोला मुसहर को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष की ओर से विराज मुसहर और दूसरे पक्ष की ओर से बबन मुसहर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रारंभिक जानकारी में मामूली विवाद को मारपीट की वजह बताया जा रहा है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular