Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में स्वच्छता अभियान, चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

बिहिया में स्वच्छता अभियान, चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बिहिया में सामूहिक श्रमदान, छात्राओं ने दिखाई चित्रकारी प्रतिभा

Bihiya: बिहिया में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान हुआ। सफाई अभियान के साथ चित्रांकन प्रतियोगिता में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

  • हाइलाइट: Bihiya
  • बिहिया में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान, सड़कों और सरकारी कार्यालयों के आसपास हुई सफाई

आरा/बिहिया। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत बिहिया नगर में गुरुवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महेश राय पथ, शिक्षक कॉलोनी, वार्ड संख्या-2, प्रखंड संसाधन केंद्र और चकबंदी कार्यालय के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अभिषेक राज, प्रधान सहायक-सह-लेखापाल गौरव कुमार, वार्ड पार्षद-सह-सशक्त स्थायी समिति सदस्य गौरव कुमार और वार्ड पार्षद सुजीत कुमार ने किया।

श्रमदान के दौरान प्रखंड संसाधन केंद्र और चकबंदी कार्यालय के आसपास जमा गंदगी को हटाया गया। सफाई के बाद एकत्रित कचरे को ट्रैक्टर-लोडर और हाथठेला गाड़ी की सहायता से उठाकर बाहर ले जाया गया।

Bihiya – छात्राओं ने चित्रांकन के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान के तहत नगर कार्यालय के सभाकक्ष में स्वच्छता विषय पर दो घंटे की चित्रांकन प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में कस्तूरबा बालिका विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, द विजडम और डीएवी स्कूल की छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं को थीम के अनुसार आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। छात्राओं ने दो घंटे में अपने चित्र तैयार कर जमा किए। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, प्रधान सहायक और कनीय अभियंता ने चित्रों का बारीकी से निरीक्षण किया।

Cleanliness drive and drawing competition organized in Bihiya.

प्रतियोगिता में कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा आंचल कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कन्या मध्य विद्यालय की कक्षा छह की छात्राओं दुर्गावती कुमारी और डिंपल कुमारी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कन्या मध्य विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा परिधि कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर कार्यालय कर्मी रविशंकर राय, राजीव कुमार, प्रेम राज, प्रेम शंकर राय, हुस्न मुबारक, नीरज कुमार, राहुल कुमार, बिशेन, सूरज महतो, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular