HomeNewsबिहारभरत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता व एक परिजन को...

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता व एक परिजन को नौकरी

CM Samrat Chaudhary Post: न्यायिक जांच आयोग के अंतिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता

  • हाइलाइट: CM Samrat Chaudhary Post
  • एक परिजन को भी प्रदान की जाएगी सरकारी नौकरी
  • सुबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्विटर पर पोस्ट डाल कर दी जानकारी

आरा। बहुचर्चित बिलौटी कथित एनकाउंटर मामले में दिवंगत भारत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। न्यायिक जांच आयोग के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा आर्थिक सहायता एवं परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। इसकी जानकारी सुबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर जानकारी दी है।

पोस्ट में उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच आयोग के अंतिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार बिलौटी गांव निवासी दिवंगत भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। वहीं एक परिजन को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular