Briefing: जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
- हाइलाइट: Briefing
- संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
आरा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगामी 23 सितंबर 2026 को होने वाले जगदीशपुर भ्रमण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे के अंतर्गत उनके वीर कुंवर सिंह किला मैदान और संग्रहालय के प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
इस संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की जाने वाली सभी प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को उनके सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, तत्परता और आपसी समन्वय के साथ करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले सभी निर्धारित मार्गों पर यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया ताकि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सुरक्षा के व्यापक इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने यातायात नियंत्रण, वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल और पुलिस बल की तैनाती संबंधी विस्तृत कार्ययोजना साझा की। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने आवंटित क्षेत्र और ड्यूटी पॉइंट पर पूरी सतर्कता बरतें और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक न होने दें।
बता दें की जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। जगदीशपुर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अपनी प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।











