Double murder Tenduni: भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस संपत्ति विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हाइलाइट: Double murder Tenduni
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव की घटना
दोनों पर धारदार हथियार से हमला
आरा/जगदीशपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में एक युवक द्वारा अपनी मां और भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल जगदीशपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाने की पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Double murder Tenduni: घटना के बाद आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी हिरासत में
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने त्वरित कारवाई करते छापेमारी कर उसे और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पुछताक्ष कर रही है।
संपत्ति विवाद की आशंका
घटना का संभावित कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
जगदीशपुर पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की ओर से मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोहरी हत्या की घटना के बाद तेंदुनी गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।











