Tuesday, February 17, 2026
No menu items!
Homeकरियरशिक्षाआम लोगों एवं शिक्षकों की शिकायतों के निष्पादन के लिए लगेगा जनता...

आम लोगों एवं शिक्षकों की शिकायतों के निष्पादन के लिए लगेगा जनता दरबार

Education-related complaints: जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे से अपराह्न 5 तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।

  • हाइलाइट : Education-related complaints
    • प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा जनता दरबार

आरा। आम लोगों एवं शिक्षकों की शिकायतों के निष्पादन के लिए अब जनता दरबार लगेगा। जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे से अपराह्न 5 तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। उक्त आदेश के अनुपालन हेतु निम्नांकित निर्देश दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय ने बताया कि जनता दरबार कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) होंगे। उनकी अनुपस्थिति में नोडल पदाधिकारी जनता दरबार के निर्धारित तिथि को उपस्थित रहकर शिकायतों का निष्पादन करेंगे। शिकायतों के पंजीकरण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के लिपिक कृष्णा पांडेय को प्राधिकृत किया गया है।

जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाएगा। यदि जिला से निष्पादन होने योग्य कोई आवेदन प्राप्त होता है, तो प्राप्त शिकायत पत्र की प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करना होगा। सभी कार्यालय में आगंतुकों को सम्मान पूर्वक बैठाने एवं मिलने के साथ उनके लिए जरूरी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण करते हुए शिकायतों की सतह अनुकरण की व्यवस्था की जाएगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular