Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, नगर प्रशासन की छवि पर उठ रहे...

शाहपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, नगर प्रशासन की छवि पर उठ रहे सवाल

Shahpur municipal administration: भोजपुर के शाहपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। बनाही रोड पर जलजमाव और दुर्गंध से लोग परेशान हैं। एनजीओ, फर्जी हाजिरी और भुगतान की जांच की मांग।

  • हाइलाइट: Shahpur municipal administration
  • शाहपुर नगर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था पर सवाल।
  • बनाही रोड पर जलजमाव, मरे जानवर की दुर्गंध से परेशानी।
  • एनजीओ का नंबर सार्वजनिक नहीं किए जाने पर उठे सवाल।
  • कथित फर्जी सफाई कर्मियों और भुगतान की जांच की मांग।

आरा/शाहपुर। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य की निगरानी और संचालन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली और छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी एक एनजीओ को सौंपी गई है। हालांकि, संबंधित एनजीओ का नाम संपर्क नंबर सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही कथित रूप से 112 फर्जी सफाई कर्मियों के नाम पर बड़ी राशि के भुगतान की बात कही जा रही है।

Shahpur municipal administration: बनाही रोड पर जलजमाव और दुर्गंध से परेशानी

बनाही रोड पर सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे नव निर्मित घर में मरे हुए जानवर के पड़े रहने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और कचरा उठाव नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार एजेंसी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की बैठक में चर्चा की मांग

पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने कहा कि नगर पंचायत बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सफाई व्यवस्था से जुड़े मामलों पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य से संबंधित भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता सामने आती है, तो विधि सम्मत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए।

गुप्तेश्वर साह ने कहा कि यदि बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सफाई एजेंडा शामिल नहीं किया जाता है, तो संबंधित जिम्मेदार की संभावित संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कथित फर्जीवाड़े का सत्यापन कराने, बैंक खातों के माध्यम से किए गए भुगतानों की जांच करने तथा अनियमितता साबित होने पर राशि की वसूली के साथ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

निरीक्षण में कम उपस्थिति
खबरे आपकी टीम के अनुसार, सुबह किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। टीम ने उपस्थिति पंजी में दर्ज हाजिरी और मौके पर मौजूद कर्मियों की संख्या में कथित अंतर का भी उल्लेख किया है। हालांकि, इस संबंध में बायोमेट्रिक हाजिरी जांच या सत्यापन अभी सामने नहीं आया है।

मामले की वास्तविकता स्पष्ट करने के लिए सफाई कर्मियों की सूची, उपस्थिति पंजी, भुगतान विवरण और एनजीओ से संबंधित दस्तावेजों की जांच आवश्यक मानी जा रही है। सफाई एनजीओ के संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर खबर में शामिल किया जाएगा।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular