Medical camp Javainya: मेडिकॉन हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक बादल ने कहा कि इस तरह के मेडिकल कैंप के आयोजन से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज कराने में काफी सहूलियत मिलती है।
हाइलाइट:Medical camp Javainya
बीपी और ब्लड शुगर की जांच के साथ मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
आरा। शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर जवईनिया गांव में रविवार को नव चेतना सामाजिक कल्याण संस्थान के बैनर तले मेडिकॉन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 250 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें इलाज के लिए उचित परामर्श दिया गया।
Medical camp Javainya : मरीजों को मिली आवश्यक चिकित्सकीय सलाह
मेडिकल कैंप में डॉ. एसएम पाठक और डॉ. अर्चना तिवारी ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। इस दौरान लोगों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की भी जांच की गई। वहीं, जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
मेडिकॉन हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक बादल ने कहा कि इस तरह के मेडिकल कैंप के आयोजन से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज कराने में काफी सहूलियत मिलती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मेडिकल कैंप के आयोजन में तिलक, राजीव कुमार, चुनमुन कुमारी, पवन एलए, आशीष राय उर्फ मोनू, साहिल कुमार और सोनू कुमार का सराहनीय योगदान रहा।












