Homeस्वास्थ्यनि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर 25 जनवरी को

नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर 25 जनवरी को

Vishnu Nagar Ara: आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहिल’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन।

हाइलाइट: Vishnu Nagar Ara
शिविर में मरीजों को दिया जाएगा नि:शुल्क परामर्श

आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहिल’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में आगामी 25 जनवरी (रविवार) को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि गणतंत्र दिवस के 1 दिन पूर्व 25 जनवरी को नि:शुल्क फिजियोथैरेपी एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें मरीज को नि:शुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में कमर दर्द, कूल्हे में दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी में सूजन व दर्द, शरीर में लकवा, घुटने का दर्द, खेल संबंधित मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर व सर्जरी के बाद अकड़न का इलाज, हाथ व पैरों में झनझनाहट एवं सुन्नपन वाले मरीज निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने पर इलाज में विशेष लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया इसके अलावे वर्ष 2026 में अगामी 22 फरवरी, 29 मार्च, 19 अप्रैल, 24 मई, 28 जून, 26 जुलाई, 23 अगस्त, 25 अक्टूबर एवं 29 नवंबर को निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति अगामी 7-8 सितंबर 2026 को दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular