Homeबिहारआरागंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, आमजन से सतर्क...

गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, आमजन से सतर्क रहने की अपील

Bhojpur DM: भोजपुर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा गुरुवार को जूम के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट: Bhojpur DM
  • डीएम ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा हेतु की ऑनलाइन बैठक

आरा। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा गुरुवार को जूम के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें भोजपुर एवं सारण क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि तथा बाढ़ की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow
Ganga river water level above danger mark – Bhojpur DM issues instructions.

समीक्षा के दौरान एफसीडी, बड़हरा से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के अनुसार आज पूर्वाह्न 10 बजे गंगा नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर प्रवाहित हो रही थी। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने गंगा तटीय एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। ऐसे में सभी लोग विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular