Homeबिहारआरा भोजपुरमंदिर व छात्रावास के पास कचरा घर निर्माण, डीएम से रोक लगाने...

मंदिर व छात्रावास के पास कचरा घर निर्माण, डीएम से रोक लगाने की मांग

Garbage House News:छात्रावास और श्री पयहारी जी के आश्रम के पास कचरा घर बनाने की योजना पर तत्काल रोक लगाए प्रशासन: भाई दिनेश

  • हाइलाइट: Garbage House News
  • जिलाधिकारी भोजपुर को पत्र लिखकर जनहित में हस्तक्षेप करने की मांग

आरा। जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने छात्रावास, प्रतिष्ठित श्री पयहारी जी के आश्रम, घनी आबादी और सैकड़ों गांवों के लोगों के मुख्य आवागमन मार्ग के पास प्रस्तावित कचरा घर के निर्माण को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। इस गंभीर जनसमस्या के समाधान के लिए उन्होंने जिलाधिकारी, भोजपुर को एक पत्र प्रेषित किया है, जिसमें उन्होंने इस योजना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की पुरजोर मांग की है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Garbage House News: अप्रिय दुर्घटना की आशंका

भाई दिनेश ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि जिस स्थान पर यह कचरा घर बनाने की योजना तैयार की गई है, उसकी महत्ता और संवेदनशीलता को समझना बेहद जरूरी है। एक तरफ जहां युवाओं का भविष्य गढ़ा जाता है वह शिक्षा का मंदिर यानी छात्रावास स्थित है, वहीं दूसरी तरफ आदरणीय श्री पयहारी जी का पावन आश्रम है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र में घनी आबादी निवास करती है और प्रतिदिन यहां से सैकड़ों गांवों के आम नागरिकों का आना-जाना होता है। इन तमाम महत्वपूर्ण पहलुओं को दरकिनार कर इस स्थान पर कचरा घर का निर्माण किया जाना किसी भी, स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

अपने पत्र में उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि इस प्रकार के निर्माण कार्यों से उत्पन्न होने वाली दुर्गंध, गंभीर प्रदूषण और उससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आसपास के पूरे वातावरण को दूषित कर देंगी। कचरे के सड़ने से निकलने वाली जहरीली गैसों या किसी भी अन्य अप्रिय दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। एक संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का दायित्व केवल किसी बड़ी दुर्घटना के घटित होने के बाद जांच आयोग बिठाना नहीं होता, बल्कि बुद्धिमत्ता इसी में है कि समय रहते संभावित खतरों का आकलन कर उन्हें रोका जाए।

उन्होंने जिलाधिकारी से यह ठोस मांग की है कि प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कराया जाए। साथ ही, इस स्थान पर कचरा घर के निर्माण की अनुमति देने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो। यदि यह स्थल जनहित और पर्यावरण की दृष्टि से अनुपयुक्त पाया जाता है, तो इस योजना को तुरंत रद्द कर कचरा घर के लिए किसी अन्य एकांत और उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उस स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू न किया जाए।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular