Goonda Parade: एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसरों में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- हाइलाइट्स:
- भोजपुर के सभी थाना परिसरों में आयोजित हुई गुंडा परेड।
- कुल 224 गुंडा एवं संदिग्ध अपराधियों को कराया गया उपस्थित।
- एसपी अवधेश दीक्षित के दिशा-निर्देशन में हुई कार्रवाई।
आरा। भोजपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को सभी थाना परिसरों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। यह कार्रवाई एसपी अवधेश दीक्षित के दिशा-निर्देशन में की गई। परेड के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 224 गुंडा एवं संदिग्ध अपराधियों को थाना परिसर में उपस्थित कराया गया।
Goonda Parade : आपराधिक गतिविधि से दूर रहने का निर्देश
पुलिस के अनुसार, गुंडा परेड का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है। इसके साथ ही अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को और और सुदृढ़ करना है।
परेड के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से उनकी गतिविधियों और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने सभी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने का निर्देश दिया। पुलिस की ओर से ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की बात कही गई है।











