Homeधर्मआस्था-मंदिरमां आरण्य देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर होगा भव्य श्रृंगार, कोलकाता...

मां आरण्य देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर होगा भव्य श्रृंगार, कोलकाता के कलाकार जुटे

षष्ठी की संध्या आरती के बाद शुरू होगा सजावट का काम, सप्तमी की सुबह चार बजे होगी मंगला आरती

Maa Aranya Devi: आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के मंदिर में इस बार शारदीय नवरात्र में भव्य श्रृंगार एवं सजावट का अनुपम दृश्य भक्तों एवं श्रद्धालुओं को दीदार करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर सजावट एवं श्रृंगार का कार्य की तैयारी शुरु हो गई है।

  • हाइलाइट:
  • मां आरण्य देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर होगा भव्य फूलों का श्रृंगार
  • कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों की सात सदस्यीय टीम सजावट में जुटी

Maa Aranya Devi: आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर इस बार भव्य श्रृंगार और आकर्षक सजावट की जाएगी। देश-विदेश के विभिन्न प्रकार के फूलों से होने वाले इस विशेष श्रृंगार का अनुपम दृश्य भक्तों और श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा। मंदिर में सजावट और श्रृंगार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

मां आरण्य देवी को पहनाई जाने वाली माला आठ से दस किस्म के सुगंधित फूलों से तैयार की जाएगी। इसके लिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता से फूल-श्रृंगार के प्रसिद्ध कलाकार विश्वनाथ पात्रा उर्फ बोका दादा के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम पिछले 10 अक्टूबर से मंदिर में सजावट और श्रृंगार की तैयारी में जुटी हुई है। टीम में बंगाल निवासी कलाकार रोबिन मित्रा, तापस, गोउर और अमित सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।

कलाकार आरा शहर के शीशमहल चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में कृत्रिम फूलों से हाथ से सजावट और श्रृंगार की सामग्री तैयार कर रहे हैं। कलाकारों के अनुसार, सजावट के लिए फ्रेमिंग कर उस पर स्टोन, मोती और जड़ी का काम किया जा रहा है। श्रृंगार में ऑर्किड, गुलाब, जूही और गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा।

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि की शाम संध्या आरती के बाद मंदिर में सजावट और श्रृंगार का कार्य शुरू किया जाएगा। यह कार्य मध्य रात्रि करीब तीन बजे तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद सप्तमी तिथि की सुबह चार बजे मां आरण्य देवी की मंगला आरती होगी। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में शुद्ध बेसन से तैयार बूंदी का वितरण किया जाएगा।

Maa Aranya Devi: नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां आरण्य देवी मंदिर में देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने पूरे भक्तिभाव से मां की पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। पूजा-अर्चना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

शाम चार बजे से मंदिर परिसर में दीप जलाने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी, महिला पुलिसकर्मी और मंदिर के कर्मचारी सक्रिय रहे।

मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सप्तमी से दशमी तिथि तक मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु भैरव बाबा की गली के रास्ते मंदिर में प्रवेश करेंगे। वहीं, मंदिर का मुख्य द्वार निकास द्वार के रूप में कार्य करेगा।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular