Homeबिहारआराआरा में हार्डवेयर दुकान की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

आरा में हार्डवेयर दुकान की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

बदमाशों ने सिर में बेहद करीब से मारी गोली, सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

Upendra Singh: आरा के नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड में शनिवार सुबह हार्डवेयर दुकानदार उपेंद्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें सिर में बेहद करीब से गोली मारी। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

  • हाइलाइट: Upendra Singh
  • नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड में शनिवार की सुबह का मामला
  • अपराधियों ने काफी करीब से दुकानदार को मारी एक गोली
  • सदर एसडीपीओ वन एवं नवादा थानाध्यक्ष सदर अस्पताल में पहुंचकर छानबीन में जुटे

आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में शनिवार सुबह अपराधियों ने एक हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड मोहल्ले में हुई। अपराधियों ने दुकानदार के सिर में बेहद करीब से गोली मारी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

घटना के बाद गोढ़ना रोड और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार और नवादा थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के बडिहां गांव निवासी स्व. बैजू सिंह का 36 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र कुमार सिंह है। वर्तमान में वह आरा के वार्ड संख्या-44 स्थित गौतम बुद्ध नगर, गोढ़ना में रहते थे।

Hardware shop owner Upendra Kumar Singh shot dead in Ara.

Upendra Singh: बहिरो में थी हार्डवेयर की दुकान

बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुमार सिंह की नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो में अपनी जमीन पर हार्डवेयर की दुकान सह मकान था। शनिवार सुबह वह अपने ससुराल पालीगंज से आरा लौटे थे। इसके बाद बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गए।

बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौटने के दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जमीन विवाद और लेनदेन के पहलू पर जांच

पुलिस प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन समेत कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों ने किस कारण से दुकानदार की हत्या की, वारदात के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular