Dredger machine: कोईलवर थाना क्षेत्र में जिला खनन पदाधिकारी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, बालू लदी नाव पर लगी बड़ी ड्रेजर मशीन बरामद
हाइलाइट्स: Dredger machine
कोईलवर थाना क्षेत्र के सोन नदी में देर रात हुई छापेमारी
अवैध खनन में इस्तेमाल बालू लदी बड़ी नाव पर लगी ड्रेजर मशीन जब्त
पुलिस ने 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया
एनजीटी के निर्देश के तहत 15 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू खनन पर प्रतिबंध
कोईलवर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी
कोइलवर/आरा। सोन नदी में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोईलवर थाना क्षेत्र में देर रात छापेमारी की।
Dredger machine : डुबिया मशीन फिट बड़ी नाव जब्त
छापेमारी के दौरान सोन नदी में अवैध तरीके से बालू खनन और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बड़ी नाव बरामद की गई। नाव पर ड्रेजर मशीन, जिसे स्थानीय स्तर पर डुबिया मशीन भी कहा जाता है, फिट की गई थी। पुलिस ने नाव पर लदे बालू और ड्रेजर मशीन को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अवैध खनन और परिवहन में संलिप्तता के आरोप में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध कोईलवर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी के निर्देश के तहत 15 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू के उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद सोन नदी क्षेत्र में कथित रूप से संगठित तरीके से अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा था।
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधि में प्रयुक्त मशीन और नाव को जब्त किया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जब्त सामान
बालू लदी बड़ी नाव
नाव पर फिट की गई ड्रेजर मशीन यानी डुबिया मशीन
अवैध बालू खनन और परिवहन में प्रयुक्त सामग्री
गिरफ्तार आरोपितों की सूची
गब्बर सिंह, उम्र 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय देव नारायण सिंह
कुश राय, उम्र 40 वर्ष, पिता जीवनंदन राय
लालमोहन कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता प्रमोद राय
अशोक राय, उम्र 45 वर्ष, पिता रामाधार राय
प्रमोद राय, उम्र 35 वर्ष, पिता राजेन्द्र राय
नंदकिशोर राय, उम्र 38 वर्ष, पिता रामनाथ राय
राजेश्वर पासवान, उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय शंकर पासवान
जवाही सिंह, उम्र 45 वर्ष, पिता स्वर्गीय हरिशंकर सिंह
अजय राय, उम्र 35 वर्ष, पिता राजेन्द्र राय
महेश यादव, उम्र 20 वर्ष, पिता राधे राय
विनोद राय, उम्र 32 वर्ष, पिता राजेन्द्र राय
पुलिस के अनुसार, क्रम संख्या 1 से 11 तक के सभी आरोपित सबलपुर पछियारी टोला, थाना सोनपुर, जिला सारण के निवासी हैं।
अखिलेश कुमार राय, उम्र 40 वर्ष, पिता शंभू राय, निवासी सबलपुर हस्ती टोला, थाना सोनपुर, जिला सारण
राजकुमार राय, उम्र 50 वर्ष, पिता रविन्द्र राय, निवासी लम्मर चमथा, थाना बछवाड़ा, जिला बेगूसराय











