Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता संपन्न, पूजा और स्वीटी बनीं...

बिहिया में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता संपन्न, पूजा और स्वीटी बनीं विजेता

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में पूजा और स्वीटी ने मारी बाजी, विजेता 5 अक्टूबर को आरा में लेंगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा

India of My Dreams: बिहिया में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता हुई। पूजा कुमारी और स्वीटी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

हाइलाइट्स: India of My Dreams
कक्षा 1 से 8 तक के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता
कक्षा 9 से 12 तक के लिए भाषण प्रतियोगिता
भाषण में पूजा कुमारी प्रथम और खुशबू कुमारी द्वितीय
चित्रांकन में स्वीटी कुमारी प्रथम और सोनी कुमारी द्वितीय

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

बिहिया/आरा। प्लस टू उच्च विद्यालय, बिहिया में मंगलवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहिया प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। किसी ने स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना कागज पर उकेरा, तो किसी ने अपने भाषण के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर पेश की।

प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।

India of My Dreams : भाषण प्रतियोगिता में पूजा प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में हरदेव राय उच्च विद्यालय, चौरास्ता की छात्रा पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय, रानी सागर की खुशबू कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों छात्राओं ने अपने विचारों में शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

चित्रांकन में स्वीटी ने जीता पहला स्थान
चित्रांकन प्रतियोगिता में कन्या मध्य विद्यालय, बिहिया की स्वीटी कुमारी प्रथम रहीं, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दोघरा की सोनी कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बच्चों की तस्वीरों में प्रदूषणमुक्त शहर, हरित भारत, आधुनिक गांव, समान शिक्षा और देश की प्रगति जैसे विषय प्रमुख रहे।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के बाद प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॉपी, कलम और मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, अन्य प्रतिभागियों को कॉपी देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के सपनों में ही देश का भविष्य छिपा है। ऐसे अभियानों से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति और विचारों को सामने रखने का अवसर मिलता है।

अब आरा में दिखेगा बिहिया के बच्चों का हुनर
प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सभी विजेता विद्यार्थी अब 5 अक्टूबर को राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, आरा में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular