Homeआरा भोजपुरकोइलवरगीधा सामुदायिक भवन में महादलित बच्चों से संवाद, भोजपुर एसपी ने किया...

गीधा सामुदायिक भवन में महादलित बच्चों से संवाद, भोजपुर एसपी ने किया प्रेरित

अच्छे और बुरे काम की पहचान कर जीवन में आगे बढ़ें-अवधेश दीक्षित

Gidha Community Hall: नई आशा के सेतु केंद्र और अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र के बच्चों को मिला प्रशासनिक सहयोग का भरोसा; जल्द लगेगा आधार कार्ड शिविर

  • हाइलाइट: Gidha Community Hall
  • भोजपुर एसपी ने बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता और अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया।
    टोले के बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड जल्द बनवाने का आश्वासन।

कोईलवर/आरा: भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सोमवार को गीधा सामुदायिक भवन में बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, स्वच्छता और अच्छे-बुरे कार्यों की पहचान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नई आशा के सेतु केंद्र के बच्चों और अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र की बच्चियों को संबोधित करते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने और जीवन में सकारात्मक आदतें अपनाने की अपील की।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों को अच्छे और बुरे कार्यों के बीच अंतर समझना चाहिए। सही आदतें और सकारात्मक सोच न केवल उनके जीवन को बेहतर बनाएंगी, बल्कि पूरे परिवार में खुशहाली भी लाएंगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध होते हैं। आज पढ़ाई के कारण वे जिस पद पर हैं, वहां बच्चे भी मेहनत और लगन से पहुंच सकते हैं। आप प्रयास कीजिए। व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक रूप से आप सबों का भरपूर सहयोग करेंगे।

Gidha Community Hall : महादलित बच्चों से संवाद

संवाद के दौरान श्री दीक्षित ने बच्चों से ब्रश करने, नियमित स्नान करने, घर की साफ-सफाई रखने और पढ़ाई करने के लाभ के बारे में सवाल किए। उन्होंने स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए कहा कि साफ-सफाई की कमी और स्नान न करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

नशा सेवन से होती है पैसे और शरीर की बर्बादी- एसपी

उन्होंने बच्चों से अपने परिवार के सदस्यों को गुटखा, जर्दा और शराब जैसी हानिकारक आदतों से दूर रहने के लिए समझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे पर खर्च होने वाला पैसा परिवार की आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है और स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही नशे की वजह से व्यक्ति और पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

आधार कार्ड शिविर की घोषणा पर बच्चों ने तालियां बजाकर खुशी जताई

पुलिस अधीक्षक ने इस टोले के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने जिलाधिकारी से बातचीत कर जानकारी दी कि टोले के बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड जल्द बनवाए जाएंगे।

श्री दीक्षित ने विकास मित्र धरमु राम को बताया कि बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए विशेष आधार कार्ड शिविर आयोजित होगा, आप विशेष रूचि लेकर सभी पात्र बच्चों का आधार कार्ड बनवाने में सक्रिय सहयोग करें। आधार कार्ड शिविर की घोषणा सुनते ही बच्चों ने खुशी जताते हुए जोरदार तालियां बजाईं।

कार्यक्रम में नई आशा के संरक्षक डॉ. भीम सिंह भवेश, कुंदन कुमार, लवली कुमारी, संगीता देवी और शिवशंकर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular