Homeबिहारआराभोजपुर के हॉकी खिलाड़ियों को आईआरएफसी ने दी लाखों की खेल सामग्री

भोजपुर के हॉकी खिलाड़ियों को आईआरएफसी ने दी लाखों की खेल सामग्री

आईआरएफसी के चेयरमैन, सीईओ सह सीएमडी मनोज कुमार दुबे ने लाखों रुपये की खेल सामग्री भेंट कर खिलाड़ियों का बढाया हौसला

Hockey players Bhojpur: आईआरएफसी के चेयरमैन मनोज कुमार दुबे ने भोजपुर के खिलाड़ियों को लाखों रुपये की खेल सामग्री भेंट कर सहयोग का भरोसा दिया।

  • हाइलाइट: Hockey players Bhojpur
  • गांधी जयंती पर आरा के महाराजा कॉलेज मैदान में हॉकी मैच आयोजित हुआ।
  • हॉकी मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने किया।

आरा। भोजपुर जिले के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) ने प्रोत्साहन पहल शुरू की है। इसी क्रम में आईआरएफसी के चेयरमैन, सीईओ एवं सीएमडी मनोज कुमार दुबे ने सीएसआर निधि से जिले के हॉकी खिलाड़ियों को लाखों रुपये की खेल सामग्री भेंट की।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Hockey players Bhojpur: गांधी जयंती के अवसर पर हॉकी मैच

गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय महाराजा कॉलेज के खेल मैदान में हॉकी एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के बैनर तले हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित शामिल हुए। उन्होंने मैच का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने एसपी अवधेश दीक्षित को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। मैच शुरू होने से पहले मनोज कुमार दुबे और एसपी अवधेश दीक्षित ने बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच की समाप्ति पर आरा और बिहिया की दोनों वर्गों की टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलेंगे तो खिलेंगे’ के संदेश

हॉकी मैच के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलेंगे तो खिलेंगे’ के संदेश को धरातल पर उतारने के लिए आईआरएफसी प्रतिबद्ध है। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने महाराजा कॉलेज के खेल मैदान को विकसित करने के लिए एक बड़ी योजना को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। साथ ही कॉलेज की प्राचार्या से बातचीत कर इस संबंध में प्रस्ताव मांगा।

IRFC provided sports equipment worth lakhs of rupees to hockey players from Bhojpur.

भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जिले के लोगों, विशेष रूप से युवाओं से सूखे नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान से जुड़ने और भोजपुर को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में व्यवसायी एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार दुबे, बार एसोसिएशन के सचिव मनमोहन ओझा उर्फ पप्पू ओझा, पूर्व छात्र नेता एवं प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सागर सहित कई लोग मौजूद रहे।

आयोजन के दौरान हॉकी एसोसिएशन ऑफ भोजपुर के सचिव रतन कुमार, रत्नेश कुमार, सोनू कुमार, पूर्व खिलाड़ी इकबाल अख्तर, भास्कर मिश्र, अविनाश भास्कर, प्रिंस, नौशाद, अनिकेत, मंगलम पांडेय और कुंदन कुमार उपस्थित रहे। खिलाड़ियों में प्रियंका, रानी राज, साक्षी कुमारी और निशा कुमारी समेत बालक एवं बालिका वर्ग के दर्जनों खिलाड़ी शामिल हुए। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीटीआई यशवंत सिंह भी पूरे समारोह के दौरान मौजूद रहे।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular