HomeNewsबिहारजमुई घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट पर किए कॉमिक्स...

जमुई घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट पर किए कॉमिक्स अटैक

Jamui student molestation: ‘हरा गमछा’ और ‘एआई’ वाले बयानों के जरिए उन्होंने सम्राट चौधरी की उन टिप्पणियों पर निशाना साधा है जो मीडिया के सुर्खियों में थी।

हाइलाइट: Jamui student molestation
कॉमिक्स संवाद के माध्यम से तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष को आईना दिखाने का प्रयास किया है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

पटना। बिहार के जमुई में एक छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की शर्मनाक घटना ने न केवल राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग को भी तेज कर दिया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछे’ और ‘एआई (AI)’ से जुड़े बयानों को आधार बनाकर तंज कसा और एक काल्पनिक बातचीत के जरिए सत्ता पक्ष की संवेदनहीनता को आईना दिखाने का प्रयास किया।

तेजस्वी यादव द्वारा प्रस्तुत इस व्यंग्यात्मक संवाद में यह दिखाया गया है कि कैसे सत्ता के गलियारों में अपराध की गंभीरता से ज्यादा उसकी राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बातचीत के इस अंश में जब सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस अधिकारी से अपराधी द्वारा पहने गए गमछे के रंग के बारे में पूछा, तो पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अपराधी ने ‘भगवा’ रंग का गमछा पहना था। तेजस्वी ने यह तंज कसा कि सत्ताधारी दल के लिए अपराध की प्रकृति से ज्यादा उसका वैचारिक और राजनीतिक रंग मायने रखता है।

इस संवाद के माध्यम से तेजस्वी यादव ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पर गहरा प्रहार किया है। संवाद में यह दर्शाया गया है कि किस प्रकार अपराधियों को पकड़ने के बजाय, पुलिस पर दबाव डालकर मामले को जातिगत या सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जाता है। जब पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आरोपी सत्ता समर्थित वर्ग से है, तो उस पर सीएम द्वारा ‘मुस्लिम या यादव एंगल’ ढूंढने का दबाव बनाना भी शामिल है।

Jamui student molestation : तेजस्वी यादव का सीएम पर कॉमिक्स अटैक

जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा
CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था?
पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा
CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा…ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है?
पुलिस:- नहीं हुज़ूर, हमारे IO ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका CM भी यही काम करता था।
CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ?
पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।
CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी।
पुलिस:- सर मुश्किल है
CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फँसा दो लेकिन कछु करो यार….
पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है।
CM:- ज़्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो!
दाँत पीसते हुए, मोदी जी अब चुनाव में कहाँ से ,“मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई ख़ाली…जाति में रे”” गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे?
बुदबुदाते हुए, ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो…

इधर, पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा की तेजस्वी यादव का यह कटाक्ष केवल एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उस हताशा को दर्शाता है जिसे राज्य की जनता भी महसूस कर रही है। ‘हरा गमछा’ और ‘एआई’ वाले बयानों के जरिए उन्होंने सम्राट चौधरी की उन टिप्पणियों पर निशाना साधा है जो मीडिया के सुर्खियों में थी, लेकिन धरातल पर सुरक्षा और न्याय के मामले में सरकार की हर रोज विफल साबित होती हैं।

भाई दिनेश ने कहा तेजस्वी यादव ने अपने तंज के माध्यम से जनता के सामने यह सवाल रखा है कि क्या अपराधियों को उनके कर्मों के लिए सजा मिलेगी या फिर उन्हें ‘राजनीतिक चश्मे’ से देखकर बचाया जाएगा? जमुई की यह घटना न केवल पीड़ित के साथ अन्याय है, बल्कि उस व्यवस्था पर भी तमाचा है जो न्याय से ज्यादा राजनीति को प्राथमिकता देती है।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular