Homeराजनीतपंचायत से नगर निकाय तक सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में...

पंचायत से नगर निकाय तक सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटा जन सुराज

Jan Suraj: महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, लेकिन उसकी मूल भावना अभी पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाई है: किशोर कुमार मुन्ना

  • हाइलाइट: Jan Suraj
  • किशोर कुमार मुन्ना बोले- मजबूत संगठन और जनभागीदारी के साथ योग्य लोगों को मिलेगा अवसर

आरा। आगामी पंचायत, जिला परिषद एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जन सुराज पार्टी की ओर से मंगलवार को चंदवा मोड़ स्थित जिला कार्यालय में चर्चा एवं सुझाव बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी किशोर कुमार मुन्ना, प्रदेश महामंत्री सुभाष कुशवाहा सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कई नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने की, जबकि आयोजन आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र प्रभारी कमलेश तिवारी के नेतृत्व में हुआ। शाहाबाद प्रदेश प्रभारी रवीन्द्र द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पार्टी के प्रवक्ता रूपेन्द्र मिश्र ने किया।

Jan Suraj : महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की कल्पना अधूरा

मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, लेकिन उसकी मूल भावना अभी पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का भी मानना है कि राजनीतिक बदलाव केवल सांसद और विधायक के चुनाव तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक योग्य एवं अच्छे लोगों को नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकायों में शिक्षित, योग्य और समाज के प्रति समर्पित लोगों को आगे लाना जन सुराज का उद्देश्य है। स्थानीय स्तर पर सक्षम नेतृत्व के माध्यम से ही बेहतर व्यवस्था और जनहित सुनिश्चित किया जा सकता है। प्रदेश महामंत्री सुभाष कुशवाहा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाग लेने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं साथियों को बेहतर तरीके से संयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह जन सुराज ने बांकीपुर में सफलता हासिल की है, उसी तरह वर्तमान शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के एमएलसी चुनावों में भी पार्टी अपने प्रत्याशियों के साथ मजबूती से मैदान में है। आने वाले समय में पंचायत, जिला परिषद और नगर निकाय चुनावों में मजबूत संगठन और जनभागीदारी के साथ योग्य एवं समर्पित लोगों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है।

बैठक में पार्टी से जुड़ने वाले 62 नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान जेएसओ विनय कृष्ण मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पद्मा ओझा, प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष चंद्रभानु गुप्ता, शाहाबाद मीडिया प्रभारी सुधीर मिश्र, सौरव यादव, कमलेश सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, सोनू पासवान, खुशबू, अभय सिंह, महिला प्रवक्ता मधुलिका सिन्हा, डॉ. कुणाल कुमार, अवध सिंह यादव, विनय शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, शिवसागर कुशवाहा, विजय पांडेय, राम नारायण राम, उपेंद्र यादव, शिवाधर सिंह कुशवाहा, आलम जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular