Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Homeराजनीतबिहार सरकार का गठन होने पर जदयू नेताओं ने दी बधाई

बिहार सरकार का गठन होने पर जदयू नेताओं ने दी बधाई

JDU leaders – जन आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे नीतीश कुमार

अमरेंद्र प्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री बनने पर जदयू नेताओ में हर्ष 

आरा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सातवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने पर जदयू नेताओं (JDU leaders) ने राजग गठबंधन के नेताओं को बधाई दिया है। वही लंबे अरसे बाद बिहार सरकार में भोजपुर का प्रतिनिधित्व मिलने पर सीएम नीतीश कुमार एवं भाजपा के केंद्रीय एवं राज्यस्तरीय नेतृत्व का आभार जताया है। जदयू नेताओं ने कहा कि लंबे अरसे बाद बिहार कैबिनेट में भोजपुर का नेतृत्व मिला है।

आरा के स्थानीय विधायक अमरेंद्र प्रताप को बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने पर एनडीए गठबंधन के नेताओं में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर जदयू नेताओं (JDU leaders) ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जदयू नेता अभय सिंह, मीडिया सेल के मगध प्रमंडल प्रभारी अभय विश्वास भट्ट, युवा जदयू के प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव रंजन श्रीवास्तव, आरा महानगर के उप मेयर पुष्पा कुशवाहा, संजय ज्ञानी, सेवादल के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार कुशवाहा उर्फ टिंकू, छात्र नेता मोहित सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष चीकू सिंह, छात्र जदयू के विवि अध्यक्ष मोनू, सेवादल के प्रदेश महासचिव शिवजी सिंह, कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा, जदयू नेता मृत्युंजय भारद्वाज, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधनी भारती समेत दर्जनों जदयू नेताओं ने बधाई दिया है।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

नीतीश कुमार के सीएम बनने पर भोजपुर जदयू में हर्ष, बांटी मिठाइयां

आरा। NDA के सर्वमान्य नेता सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी के सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर जनता दलयू भोजपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और NDA के नवनियुक्त सभी मंत्रीगण डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंत्री विजेंदर यादव, विजय कुमार चौधरी, डॉ. अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल, संतोष सुमन, मुकेश साहनी, मंगल पांडे, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, राम सूरत राय को बधाई देने के साथ साथ राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया गया।

जन आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे नीतीश कुमार-अशोक शर्मा

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार का सातवीं बार मुख्यमंत्री बनना बिहार के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। जननेता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से राज्य में अमन चैन रहने के साथ-साथ राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर JDU leaders महानगर जदयू अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पुतुल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के निदेशक कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ नेता कृष्णा चाचा, अभय सिंह, नाथू राम, जद यू प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, जयप्रकाश चौधरी, रामबाबू केशरी, भीम पटेल, श्री मंटु शर्मा, मुन्ना गुप्ता, संजय चौधरी, चीकू सिंह, विष्णुकांत तिवारी सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khabreapki.com देखें- खबरें आपकी – फेसबुक पेज – वीडियो न्यूज – अन्य खबरें

Ara road jam एसपी के निर्देश पर 30 लोगों पर दो अलग-अलग दर्ज प्राथमिकी,5 गिरफ्तार

देखें राजनीति जगत की खबरें – किस नेता को जीत का मंत्र दिया झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय ने

देखें स्वास्थ्य संबंधित खबरें – आरा शहर के चंदवा स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्पिटल

- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!