Karman Tola Ara आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर स्कॉर्पियो से 487 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि मौके से चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के करमन टोला सदर अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर एक तस्कर भारी मात्रा में स्कॉर्पियो से शराब लेकर आने वाला है।
सूचना के सत्यापन उपरांत नवादा थाना के दारोगा सचिन कुमार सशस्त्र बल के साथ करमन टोला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो, उक्त स्कॉर्पियो करमन टोला (Karman Tola Ara) सदर अस्पताल के पीछे जाने वाली रास्ते में जाती दिखी। तब पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया। जैसे ही चालक की नजर की गाड़ी पर पड़ी तो, वह स्कॉर्पियो तेजी से लेकर भागने लगा और स्कॉर्पियो सड़क पर छोड़ भाग निकला।
पुलिस ने भाग रहे चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद जब पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो 54 कार्टून मे भरी 487 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया। इसके पश्चात नवादा थाना में चालक एवं गाड़ी मालिक के विरुद्ध बिहार मधनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।











