Krishna Sinha Bihiya: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार स्थित शांति नगर में शुक्रवार की रात एक युवक का शव कमरे के अंदर दरवाजे की चौखट के ऊपरी हिस्से में बने रोशनदान में लटका मिला।
- हाइलाइट:Krishna Sinha Bihiya
- दरवाजे की चौखट के ऊपरी हिस्से में बने रोशनदान में युवक का शव मिला लटका
- पत्नी से अलग रहने के कारण तनाव मे रहता था युवक जांच में जुटी बिहिया पुलिस
आरा। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार स्थित शांति नगर में शुक्रवार की रात एक युवक का शव कमरे के अंदर दरवाजे की चौखट के ऊपरी हिस्से में बने रोशनदान में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई तथा घटना को देख लोग सन रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Krishna Sinha Bihiya : मृतक बिहिया के गुप्ता मंडी निवासी
मृतक की पहचान बिहिया नगर पंचायत के मेन रोड, राजा बाजार, गुप्ता मंडी के समीप निवासी स्वर्गीय जितेन्द्र सिन्हा के पुत्र कृष्णा सिन्हा (35) रूप में हुई है। कृष्णा दुकानदारी करता था और घूम-घूमकर दुकानों पर कुरकुरे, बिस्कुट, चॉकलेट समेत अन्य सामान की सेलिंग करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां कमलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
कृष्णा घर से अलग किराए के मकान में रहता था
परिजनों के अनुसार, कृष्णा की पत्नी कुछ समय से उससे अलग रह रही थी। इस वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था। उसकी मां ने बताया कि बेटा पिछले कुछ दिनों से परेशान था, लेकिन उसने अपनी परेशानी के बारे में परिवार के लोगों को विस्तार से कुछ नहीं बताया था। कृष्णा घर से अलग किराए के मकान में रहता था, जबकि उसका परिवार करीब 500 मीटर की दूरी पर रहता था।
बताया गया कि शुक्रवार को काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को संदेह हुआ। कमरे में देखने पर कृष्णा का शव रोशनदान में लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और शव के नीचे बैठने वाली कुर्सी गिरी हुई थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ कमरे और आसपास के स्थानों से साक्ष्य जुटाए तथा परिजनों से जानकारी ली।
बता दें की कृष्णा दो भाइयों में बड़ा था और उसकी चार बहनें हैं। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पत्नी से अनबन और अलग रहने के कारण तनाव में रहने की बात सामने आई है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार दास ने बताया कि कमरे का दरवाजा बंद था। युवक की गर्दन रोशनदान में फंसी हुई थी और वह लटका मिला। उसके नीचे बैठने वाली कुर्सी गिरी हुई थी। परिजनों के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

