Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeअवर्गीकृतसंदिग्ध स्थिति में जहर खाने से विवाहिता की मौत

संदिग्ध स्थिति में जहर खाने से विवाहिता की मौत

सहार थाना क्षेत्र के कोरनडिहरी गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के कोरनडिहरी गांव में संदिग्ध स्थिति में जहर खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद लोगो में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका कोरनडिहरी गांव निवासी मंटू सिंह की 30 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी है। मृतका के भैसुर के अनुसार जाता है कि 6 दिन पूर्व भूसा को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मृतका ने अपने मवेशी को गांव में ही किसी व्यक्ति के घर दे दिया था। आज सुबह उसे वापस अपने घर ले आई। इसके बाद उसने जहर खा लिया। जब उसकी तबीयत बहुत बिगड़ने लगी। तब ससुराल वाले उसे इलाज के लिए अरवल अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

मृतका की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में पति मंटू सिंह, दो पुत्र रंजीत एवं संजीत है। उसका पति हैदराबाद में मजदूरी का काम करता है। जो फिलवक्त लॉक डाउन के कारण वही फंसा हुआ है। थाना इंचार्ज ने बताया कि इस संबंध में अभी मृतका के मायके वालों द्वारा किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के पश्चात ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

अरवल में हत्या करने के बाद शव को चौरी इलाके में फेंका

- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!