Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में दुर्गापूजा को लेकर बैठक, आरओबी बंद रहने से बढ़ी चिंता

बिहिया में दुर्गापूजा को लेकर बैठक, आरओबी बंद रहने से बढ़ी चिंता

Durga Puja Bihiya: बिहिया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। आरओबी बंद रहने, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई।

  • हाइलाइट: Durga Puja Bihiya
  • बिहिया में दुर्गापूजा पर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर मंथन
  • आरओबी बंद, वैकल्पिक मार्ग पर बढ़ेगी भीड़; पूजा व्यवस्था, प्रशासन सतर्क
  • दुर्गापूजा में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी प्रशासन की प्राथमिकता
  • शांति समिति की बैठक में पार्किंग, गंदे पानी और यातायात का मुद्दा उठा

बिहिया/आरा। दुर्गापूजा को लेकर बिहिया थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Durga Puja Bihiya : ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

बैठक में बिहिया आरओबी के बंद रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आरओबी से जुड़े लोगों के लिए पैदल आवागमन का रास्ता मरम्मत के कारण बंद है। ऐसे में रेलवे ट्रैक पार करने के लिए उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग पर दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की आशंका जताई गई।

Meeting held in Bihiya regarding Durga Puja; concerns rise due to ROB closure.

अस्पताल के समीप पूजा पंडाल लगाए जाने के कारण भी इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, इसी सड़क से ट्रकों का आवागमन होने के कारण पूजा के दौरान यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई।

सड़क पर बहते गंदे पानी और यातायात का मुद्दा उठा

बैठक में पूजा मेले के दौरान वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और स्टेशन रोड में जमा नाली के गंदे पानी का मुद्दा भी उठाया गया। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने और किसी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा भीड़ को नियंत्रित रखने में सहयोग करने की अपील की। एसडीएम ओमप्रकाश लाल ने कहा कि पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में एसडीपीओ राहुल कुमार, ईओ शुभम कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार, बीडीओ अर्चना वर्मा, थानाध्यक्ष विपिन बिहारी, सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, आरओ सहित पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular